ह्यूज की मदद करेंगे लेंगर और हेडन
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक हेडन ने वादा किया है कि वह लेंगर के साथ मिलकर ह्यूज को करियर के इस खराब दौर से निकालने का प्रयास करेंगे।
हेडन ने कहा, "लेंगर और मैंने ह्यूज के साथ बैठकर उन्हें समझाने फैसला किया है। हमारी कोशिश होगी कि हम उन्हें अनुभव की अधिक से अधिक बातें बता सकें। मैं जानता हूं कि वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन खराब दौर से गुजर रहे होने के कारण उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है।"
20 साल के ह्यूज को एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे एशेज टेस्ट के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया। इसे लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने चयनकर्ताओं की आलोचना की है।
ह्यूज एशेज श्रृंखला के पहले दो टेस्ट मैचों में बुरी तरह नाकाम रहे थे। वह दो मैचों में 19.00 के औसत से सिर्फ 57 रन जुटा सके।
ह्यूज के स्थान पर हरफनमौला शेन वॉटसन को टीम में शामिल किया गया। वॉटसन ने आते ही 62 रनों की शानदार पारी खेल चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications