टेलीविजन पर 'दादागिरी' करेंगे गांगुली
कोलकाता। क्रिकेट के मैदान पर अपनी गर्ममिजाजी और आक्रामक तेवर के लिए मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब छोटे पर्दे पर 'दादागिरी' करने की तैयारी में हैं। दरअसल, एक बांग्ला टेलीविजन चैनल पर प्रसारित होने जा रहे 'दादागिरी' नाम के कार्यक्रम में गांगुली एंकर होंगे। इस कार्यक्रम में वह प्रतियोगियों से सवाल पूछेंगे।
यह पहला मौका नहीं होगा जब गांगुली छोटे पर्दे पर दिखेंगे। इससे पहले वह एक मनोरंजन चैनल पर अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर लीडर्स ढूढ़ते नजर आए थे। वह क्रिकेट कमेंट्री भी करते नजर आ चुके हैं।
दादा के लिए नई चुनौती
हालांकि इस नए अवतार को वह बेहद चुनौतीपूर्ण मानते हैं। उन्होंने कहा, "क्रिकेट खेलना एक तरह की चुनौती है। कमेंट्री एक अलग मामला है। यह कार्यक्रम एक अलग तरह की चुनौती है।" गांगुली ने कहा कि इस कार्यक्रम की 64 कड़ियां प्रसारित की जाएगी और इसमें रियलिटी शो और क्वि ज शो दोनों की झलक मिलेगी।
'बंगाल टाइगर' के नाम से मशहूर गांगुली ने क्रिकेट में अपने तेवर के अलावा बल्ले से भी खूब जलवा बिखेरा। उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर के कुल 311 मैचों में 11,336 रन बनाए। वहीं 113 टेस्ट मैचों में 7,212 रन बनाए। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 38 शतक दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications