फार्मूला वन से नाता नहीं तोड़ेंगी टोयोटो और मर्सडीज
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक जर्मनी की अग्रणी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू द्वारा इस सत्र के बाद फार्मूला वन सर्किट छोड़ने की घोषणा किए जाने के बाद अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि अब जापानी कंपनी टोयोटा और जर्मन कंपनी मर्सडीज भी कुछ ऐसा ही फैसला ले सकती हैं।
टोयोटा ने बुधवार को जारी बयान में कहा, "हम अपने खर्चो में कटौती करेंगे लेकिन हमारा फार्मूला वन छोड़ने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। जापान से हमें यही आदेश मिला है।"
मर्सडीज ने कहा कि उसे बीएमडब्ल्यू के इस फैसले पर निराशा हुई है लेकिन इसके बावजूद वह फार्मूला वन सर्किट में बनी रहेगी।
टोयोटा और मर्सडीज ने तो अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं लेकिन जर्मनी की एक अन्य कार निर्माता कंपनी रेनो के फार्मूला वन छोड़ने का अंदेशा अब भी बना हुआ है। रेनो इस संबंध में अगले कुछ दिनों में घोषणा कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications