एशियाड-2010 (भारोत्तोलन) : चंद्रकांत और मोनिका ने किया निराश (लीड-2)
85 किलोग्राम वर्ग में चंद्रकांत दादू माली 13 प्रतिभागियों में 10वें स्थान पर रहे जबकि महिलाओं की 69 किलोग्राम वर्ग में मोनिका देवी सातवें स्थान पर रहीं।
चंद्रकांत ने कुल 309 किलोग्राम वजन उठाया जबकि चीन के योंग लू ने 376 किलोग्राम वजन उठाकर इस स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया। लू ने स्नैच में 173 और क्लीन तथा जर्क में 203 किलोग्राम वजन उठाया।
दूसरी ओर, चंद्रकांत ने स्नैच में 138 और क्लीन तथा जर्क में 171 किलोग्राम वजन ही उठा सके।
इस स्पर्धा का रजत उजबेकिस्तान के एम. चास्मेकोव ने जीता। चास्मेकोव ने कुल 372 किलोग्राम वजन के साथ रजत जीता जबकि दक्षिण कोरिया के क्वांग हून किम ने 369 किलोग्राम के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
महिलाओं की 69 किलोग्राम स्पर्धा में मोनिका मुकाबला शुरू होने के साथ ही पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। वह फाइनल में पहुंचने वाले सात भारोत्तोलकों में अंतिम स्थान पर रहीं।
मोनिका ने कुल 212 किलोग्राम वजन उठाया जबकि चीन की चुंगहोंग लियू ने 241 किलोग्राम वजन के साथ पहला स्थान हासिल किया। इंडोनेशिया की सिन्ता ने रजत जीता जबकि कांस्य जापान की या झेन वांग को मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications