Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंतिम ओवरों में पोंटिंग की रणनीति ठीक नहीं थी : एंडरसन

आस्ट्रेलियाई कप्तान हालांकि एंडरसन के इस बयान से सहमत नहीं दिखे। पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने अनियमित गेंदबाजों को इसलिए आक्रमण पर लगाया था क्योंकि वह चाहते थे कि अधिक से अधिक ओवर फेंके जा सकें।

पोंटिंग ने ऐसे वक्त में नार्थ से अंतिम दो ओवर गेंदबाजी कराई जबकि उनके तेज गेंदबाज एंडरसन और मोंटी पनेसर की अंतिम जोड़ी के लिए खतरनाक साबित हो सकते थे। पोंटिग ने दूसरे छोर पर ऑफ स्पिनर नेथन हॉरिट्ज से गेंदबाजी कराई।

आस्ट्रेलियाई मीडिया ने एंडरसन के हवाले से लिखा है, "नार्थ को एक छोर पर गेंदबाजी करते देख हमने महसूस किया कि हम मैच ड्रॉ करा सकते हैं। मैं अपनी बल्लेबाजी से संतुष्ट था और दूसरे छोर पर पनेसर भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे।"

दूसरी ओर, पोंटिंग ने अपनी सफाई में कहा, "हमारे पास समय कम था। अंतिम जोड़ी को आउट करने के लिए हमें अधिक से अधिक ओवरों की जरूरत थी और सिर्फ स्पिनर ही तेजी से ओवर पूरा कर सकते थे। हम मौके की तलाश में थे लेकिन वह हमारे हाथ नहीं आया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+