राष्ट्रमंडल खेलों का स्तर कम: सायना नेहवाल
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हम लोग कॉमनवेल्थ खेल का आयोजन कर पाने में सक्षम हैं. मैंने कई अंतर्राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में शिरकत की है लेकिन ऐसा नहीं लगता है कि चीन और मेलबर्न में हुए खेलों की तुलना दिल्ली में खेलों की तैयारियां से की जा सकती है. तैयारियां देखकर लगता है कि इन खेलों का स्तर अंतर्राष्ट्रीय खेलों के मुक़ाबले कम है."
हालांकि उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में हंसते हुए कहा कि अक्तूबर की दूसरी या तीसरी तारीख़ को ही स्थिति स्पष्ठ हो पाएगी. साइना नेहवाल विश्व में महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं. दिल्ली में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों के छह ब्रॉन्ड अम्बेसडरों में से एक हैं.
साइना का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तक़रीबन एक महीने से भी कम समय में दिल्ली में कॉमनवेल्थ खेल शुरू होने वाले हैं. विश्लेषकों के मुताबिक साइना भारत की तरफ़ से पदक की दावेदार भी मानी जा रही हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
