पाकिस्तान को 167 रनों की बढ़त
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर 28 रनों की बढ़त हासिल की थी। फवद 102 रनों पर नाबाद लौटे थे यूनुस 35 रन पर नाबाद थे।
खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने आठ विकेट के नुकसान पर 317 रन बना लिए थे। उमर गुल और मोहम्मद आमिर एक-एक रन बनाकर खेल रहे थे। पाकिस्तान ने पहली पारी में 90 रन बनाए थे जबकि श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 240 रन बनाए।
तीसरे दिन के खेल में पाकिस्तान को यूनुस के रूप में दूसरे झटका लगा। उनका विकेट 285 रन के कुल योग पर गिरा। फवद और यूनुस ने दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी निभाई।
यूनुस ने अपनी 152 गेंदों की पारी के दौरान सात चौके लगाए जबकि फवद ने 259 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और एक छक्का जड़ा। फवद का विकेट 303 रन के कुल योग पर गिरा।
इसके अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका। श्रीलंका की ओर से रंजना हेराथ ने चार विकेट लिए हैं जबकि नुवान कुलसेकरा ने तीन विकेट झटके हैं। कुलसेकरा ने पहली पारी में भी चार विकेट लिए थे।
तीन मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 1-0 से आगे चल रहा है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान पर नाटकीय जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications