साइना ने 21-10, 21-12 से मैच जीता. क्वॉर्टर फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला हॉन्गकॉन्ग की पुइ यिन यिप से हो सकता है, जिन्होंने उन्हें एशियाई खेलों में हराया था. मगर अभी पुइ को दूसरे दौर में दक्षिण कोरिया की यून जू बाए से खेलना है.
अन्य मुक़ाबले
उधर पुरुषों के वर्ग में भारत के कश्यप पारुपल्ली को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें चीन के चेन जिन ने 21-15, 21-18 से हराया. इस तरह अब भारत की चुनौती सिर्फ़ साइना के ज़रिए है क्योंकि गुरुसाईदत्त और अरविंद भट एक दिन पहले ही हार चुके हैं. इससे पहले साइना ने पहले दौर में हॉन्गकॉन्ग की त्सा का चान को 21-16, 21-18 से हराया था.
महिलाओं के वर्ग में अन्य मुक़ाबलों में फ़्रांस की पी होंग्यान, चीन की वांग शिशियान और चीन की ही जियांग यानजियाओ भी क्वॉर्टर फ़ाइनल में पहुँच चुकी हैं.