For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

साइना ने एशियाड का बदला लिया

By Staff

साइना हॉन्गकॉन्ग ओपन सुपर सिरीज़ के सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर गई हैं

साइना नेहवाल ने एशियाड में मिली हार का बदला लेते हुए हॉन्गकॉन्ग ओपन सुपर सिरीज़ के सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है.

साइना ने हॉन्गकॉन्ग की यिप पुइ यिन को 21-11, 21-10 से हराया.

यिप ने ही साइना को पिछले महीने ग्वांगज़ो में हुए एशियाड में उन्हें क्वॉर्टर फ़ाइनल में हराया था.

इस मुक़ाबले में साइना ने यिप को मैच में कभी भी नियंत्रण में नहीं आने दिया.

पहले गेम में साइना ने जब एक बार बढ़त बनाई तो वो आगे ही बढ़ती चली गईं.

इसके बाद दूसरे गेम में शुरुआत में तो दोनों के बीच कड़ा मुक़ाबला चला मगर फिर साइना की बढ़त जीत में बदल गई.

बेहतर तैयारी

ग्वांगजो में हारने के बाद साइना ने कहा था कि उन्होंने यिप के विरुद्ध काफ़ी दिन से कोई मैच नहीं खेला था और बीते दिनों में यिप के खेल में काफ़ी सुधार हुआ है.

इस बार साइना को मालूम था कि उनका क्वॉर्टर फ़ाइनल में यिप से मुक़ाबला हो सकता है और वो उसके हिसाब से तैयारी करके गई थीं.

अब सेमीफ़ाइनल में उनके सामने जर्मनी की जूलियन शेंक होंगी. छठी वरीयता प्राप्त जूलियन ने क्वॉर्टर फ़ाइनल में चीन की जियांग यानजिआओ को 21-14, 16-21, 21-12 से हराया.

उधर अन्य मुक़ाबलों में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की वॉन्ग शिन और वॉन्ग शिशियान भी सेमीफ़ाइनल में पहुँच गई हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+