Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशेज: हार टालने में कामयाब रहा इंग्लैंड

कार्डिफ, 13 जुलाई (आईएएनएस)। एशेज श्रृंखला के पहले मैच के पांचवे दिन रविवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने पुछल्ले बल्लेबाजों के साहस और संघर्ष की बदौलत आस्ट्रेलियाई टीम की जीत के अरमानों पर पानी फेर दिया। आखिरी दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलियाई गेंदबाज सिर्फ नौ अंग्रेज बल्लेबाजों को ही पेवेलियन की राह दिखा सके।

चौथे दिन के स्कोर दो विकेट पर 20 रन से आगे खेलते हुए पांचवे दिन इंग्लैंड ने नौ विकेट गवांकर 252 रन बनाए। पॉल कालिंगवुड ने 74 और ग्रीम स्वान ने 31 रन बनाए। जेम्स एंडरसन ने भी 21 रनों की नाबाद संघर्षपूर्ण पारी खेली।

आस्ट्रेलिया की ओर से बेन हिल्फेनहॉस और नाथन हॉरिट्ज ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इनके अलावा मिशेल जॉनसन ने भी दो विकेट अपने नाम किया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 435 रन बनाए थे।

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 674 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी थी। कप्तान रिकी पोंटिंग ने 150 और कैटिच ने 122 रन बनाए थे। मार्कस नॉर्थ 125 और ब्रेड हैडिन ने 121 रनों की शानदार पारी खेली खेली थी। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक दो विकेट लिए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+