एटीपी रैंकिंग में युकी को 111 स्थान का फायदा
युकी ने अप्रैल से लेकर जुलाई तक दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) परिसर में आयोजित तीन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) खिताब जीते हैं। वह आईटीएफ सर्किट में लगातार 17 मुकाबलों से अजेय हैं।
युकी ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अपने करियर का पहला आईटीएफ खिताब जीता था। इसके एक सप्ताह बाद ही युकी ने एक और आईटीएफ खिताब पर कब्जा किया।
भारतीय खिलाड़ियों में प्रकाश अमृतराज को 95 स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वह 254वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि सोमदेव देवबर्मन तीन स्थान के नुकसान के साथ 135वें स्थान पर खिसक गए हैं।
युगल रैंकिंग में भारत के दो दिग्गज लिएंडर पेस और महेश भूपति इस सप्ताह फायदे नुकसान से दूर रहे। पेस छठे और भूपति आठवें क्रम पर कायम हैं।
महिला एकल वर्ग में सानिया मिर्जा एक स्थान की छलांग के साथ 85वें स्थान पर पहुंच गई हैं, हालांकि युगल में उन्हें एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। युगल में वह 42वें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications