एशियाड-2010 (बैडमिंटन) : प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे भट्ट (लीड-1)
भट्ट को थाईलैंड के बूनसैक पोनसाना ने 21-19, 21-12 से पराजित किया। राष्ट्रमंडल खेलों की एकल स्पर्धा में कांस्य जीतने वाले पुरुपल्ली कश्यप बुधवार को ही एकल मुकाबलों से बाहर हो गए थे।
महिला एकल में विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल बुधवार को आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
2008 में बीजिंग में आयोजित ओलम्पिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकीं सायना ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में मलेशिया की लाइडिया चेह को 2-0 से पराजित किया था।
बीते महीने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान महिला एकल खिताब जीतने वाली सायना ने चेह को 21-15, 21-17 से पराजित किया था।
गुरुवार को मिश्रित युगल वर्ग में ज्वाला गुट्टा और वी. दीजू अपनी चुनौती पेश करेंगे। यह जोड़ी दक्षिण कोरिया के शिन बेकचेओल और ली होजुंग से भिड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications