भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने हॉगकॉग ओपन सुपर सिरीज़ प्रतियोगिता जीत ली है.
उन्होंने फ़ाइनल में चीन की वॉग शिशियान को हराया.
इसके साथ ही वो बैंडमिंटन में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन सकती हैं.
आधिकारिक रूप से रैंकिंग की घोषणा बाद की जानी है.
कड़े संघर्ष में साइना ने वांग शिशियान को 15-21, 21-16 और 21-16 से हराया.
साइना नेहवाल को दूसरी वरीयता प्राप्त थीं जबकि वॉग शिशियान को तीसरी वरीयता हासिल थी.
सेमीफ़ाइनल में साइना ने जर्मनी की खिलाड़ी जूलियन शेंक को कड़े मुकाबले में 21-19,17-21, 21-12 से हराया था.
इससे पहले क्वार्टर फ़ाइनल में साइना ने एशियाई खेलों में मिली हार का बदला लेते हुए हॉगकॉग की यिप पुइ यिन को 21-11, 21-10 से हराया था और सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई थी.
पिछले महीने ग्वांगज़ो में हुए एशियाड में यिप ने ही साइना को क्वार्टर फ़ाइनल में हराया था.
वैसे साल 2010 साइना के करियर में सबसे बेहतरीन रहा है.
उन्होंने इस साल कई बड़ी प्रतियोगिताएँ जीती हैं और उनका फार्म भी उनका साथ दे रहा है.