इंजमाम बोले, पाकिस्तानी टीम फूट की शिकार (लीड-1)
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'जंग' से बातचीत के दौरान इंजमाम ने कहा, "मुझे टीम के अंदर गुटबाजी की बू आ रही है। अगर ऐसा नहीं है तो क्या कारण है कि हाल ही में विश्व कप जीतने वाली टीम का प्रदर्शन अचानक इतना खराब हो गया।"
इंजी ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर यूनुस खान अपने साथियों में एकता कायम करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इंजी के मुताबिक यूनुस को इस संबंध में प्रयास तेज करने चाहिए, नहीं तो टीम का मनोबल गिरता चला जाएगा।
बकौल इंजमाम, "कप्तान के तौर पर यूनुस की जिम्मेदारी है कि वह गुटबाजी में शामिल खिलाड़ियों के नाम सामने लाए। इससे बोर्ड को उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने में आसानी होगी। टीम की एकता के लिए यह बहुत जरूरी है।"
इंजमाम ने अनुभवी स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया के स्थान पर युवा स्पिनर सईद अजमल को दूसरे टेस्ट मैच में खिलाने संबंधी टीम प्रबंधन के फैसले की भी आलोचना की।
तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तानी टीम 0-1 से पिछड़ रही है। गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच श्रीलंका ने नाटकीय अंदाज में जीता था जबकि कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम संघर्ष कर रही है। वह पहली पारी में मात्र 90 रन बना सकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications