नेहवाल वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर

By Super

भारत की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फ़ाइनल में हार गईं हैं.

सायना को क्वार्टर फ़ाइनल में चीन की वांग शशिएन ने 21 - 8, 21-14 से हराया.

चैंपियनशिप की दूसरी वरीयता प्राप्त नेहवाल को छठवीं वरीयता वाली वांग ने पहले ही गेम में काफ़ी दवाब में रखा.

हालांकि पहली गेम की शुरुआत में सायना ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन जैसे जैसे खेल आगे बढ़ा वांग ने मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली.

पहले गेम में एक समय 3-6 से पीछे चल रही सायना ने गेम 6-6 पर बराबरी का कर दिया था मगर उसके बाद वांग ने लगातार बढ़त बनाते हुए 15-8 की बढ़त ली और अंत में गेम 21-8 से हरा दिया.

मैच की दूसरी गेम में सायना 21-14 चौदह से हारीं. ये स्कोर देखने में तो पहली गेम से बेहतर लगता है लेकिन दूसरी गेम में वांग ने सायना को कोई मौक़ा नहीं दिया और हमेशा सायना से आगे रहीं.

इसके अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप के मिश्रित युगल मुक़ाबलों में भारत के वी दिजु और ज्वाला गुट्टा को हार का मूंह देखना पड़ा. उन्हें जुंग इयुन और संग को की जोड़ी ने 21-16, 21-19 से हराया.

Story first published: Friday, August 27, 2010, 20:28 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+