लेकिन एशियाई खेलों में हार के बाद वे चौथे नंबर तक खिसक गई थी. लेकिन हांगकांग सुपर सिरीज़ में उनकी कामयाबी का असर विश्व रैंकिंग पर भी पड़ा है.और साइना एक बार फिर दूसरे नंबर पर पहुँच गई हैं.हालाँकि हांगकांग में जीत दर्ज कर स्वदेश लौटने के बाद साइना ने कहा था कि वे रैंकिंग पर ध्यान नहीं देती, लेकिन वे ये भी ज़रूर चाहती हैं कि वे शीर्ष पाँच खिलाड़ियों में बनीं रहें.
साइना ये भी मानती हैं कि कुछ हफ़्तों तक किसी प्रतियोगिता में न खेल पाने के कारण उनकी रैंकिंग फिर नीचे गिर सकती है.विश्व बैडमिंटन फ़ेडरेशन की ओर से जारी ताज़ा रैंकिंग के मुताबिक़ साइना 68811.2637 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. चीन की शिन वांग 71192.4017 अंकों के साथ पहले नंबर पर हैं.अगले साल कुछ अहम सुपर सिरीज़ मुक़ाबलों में साइना का अच्छा प्रदर्शन उन्हें नंबर वन स्थान तक पहुँचा सकता है.