एशियाड : बिकनी गर्ल्स ने किया खिलाड़ियों का ध्यान भंग
ग्वांग्झू। आपने ऊर्वशी और मेनका का नाम तो सुना ही होगा जिन्होंने ऋषिमुनियों का ध्यान भंग करने का कारनामा किया था लेकिन मौजुदा समय में मेनका रूपी कन्याओं से परेशान हैं एशियाड खिलाड़ी जिनके चलते बेचारों का मन खेल में नहीं लग रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कौन हैं वो कन्याएं तो वो हैं चीयर गर्ल्स। एशियन गेम्स के दौरान बिकनी पहनी चीयर लीडर्स की वजह से कई खिलाड़ी अपने खेल पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। कई खिलाडियों ने शिकायत की है कि बीच वॉलीबॉल में बिकनी पहनी चीयर लीडर्स उनका ध्यान भटका रहीं हैं।
यमन के बीच वॉलीबॉल के खिलाड़ी अदीब महफूद ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि "चीयरलीडर हमारे खेल को प्रभावित कर रही हैं"।"हमारे मैच हारने के पीछे कहीं न कहीं एक कारण ये भी है।" महफूद के अनुसार ये लड़कियां बेहद खूबसूरत हैं और बीच वॉलीबॉल के दौरान सभी दर्शकों और खिलाडियों का ध्यान उनकी ओर चला जाता है। उल्लेखनीय है कि यमन की टीम मंगलवार को एक महत्वपूर्ण मैच में अपने से कमजोर इंडोनेशिया की टीम से हार गई थी।
मालूम हो कि एशियन खेलों के आयोजकों ने वॉलीबॉल और बीच वॉलीबॉल को आकर्षक और लोकप्रिय बनाने के लिए मैच के दौरान 8 खूबसूरत चीयरलीडर्स के दल को चुना है। ये लड़कियां मैच के दौरान बिकनी पहनकर आती हैं जिससे इनकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:49 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications