Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सैयद मोदी कप: साइना, चेतन की ख़िताबी जीत

भारत की साइना नेहवाल और चेतन आनंद ने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिंगल्स का ख़िताब जीत लिया है. पचास हज़ार डॉलर की इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में मिक्स्ड डबल्स का ख़िताब भी भारतीय जोड़ी के खाते में गया.

दुनिया की आठवीं नंबर की खिलाड़ी साइना ने महिलाओं के सिंगल्स फ़ाइनल में अदिति मुटाटकर को 21-17 और 21-13 से मात दी. जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में साइना ने कहा, "ये मेरी सबसे बड़ी जीत है क्योंकि ये जीत मैंने अपने देश में हासिल की है. बुखार के कारण दूसरे हाफ़ में मेरा खेल अच्छा नहीं रहा था. इसलिए ख़िताब जीतकर मैं काफ़ी ख़ुश हूँ."

दूसरी ओर पुरुषों के सिंगल्स फ़ाइनल में दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी चेतन आनंद ने इंडोनेशिया के डायोनिसियस हायोम रुम्बाका को 21-17, 19-21 और 21-16 से मात दी.

मिक्स्ड डबल्स के फ़ाइनल में भारत की अपर्णा बालन और अरुण विष्णु की जोड़ी ने श्रुति कुरियन और तरुण कोना की जोड़ी को 21-14, 17-21 और 21-19 से हराया. लेकिन पुरुषों के डबल्स मुक़ाबले के फ़ाइनल में भारत के अक्षय दिवालकर और जिष्णु सान्याल की जोड़ी इंडोनेशियाई जोड़ी से हार गई.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+