भारत के साथ खेले गए तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में हैदराबाद में राइडर पिंडली की समस्या से जूझते नजर आए। नागपुर टेस्ट के दौरान राइडर को बल्लेबाजी करते समय रनर की सहायता लेनी पड़ी थी।
नागपुर टेस्ट खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी ने कहा, " मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता लेकिन मुझे लगता है कि वह घर जा रहे हैं।"
न्यूजीलैंड टीम प्रबंधन ने हालांकि बाद में यह पुष्टि की कि राइडर अब स्वदेश की उड़ान पकड़ेंगे और 28 नवंबर से शुरू हो रहे एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।