इंडोनेशिया ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 1000 (Indonesia Open 2023) में मेंस डबल्स की जोड़ी चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) और सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) फाइनल मुकाबले में पहुंच गई है।
भारत की इस भरोसेमंद जोड़ी ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के कांग मिन ह्युक/सियो सेउंग जे को 17-21, 21-19, 21-18 से हराकर इंडोनेशिया ओपन 2023 के फाइनल में प्रवेश किया।
इससे पहले इन दोनों ने शुक्रवार 16 जून 2023 में घरेलू फेवरेट जोड़ी फजर अलफियन और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को 21-13, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 1000 इवेंट में यह उनकी पहली फाइनल उपस्थिति है।
इंडोनेशिया में चिराग और शेट्टी की जोड़ी बढ़िया रंग जमा रही है। हालांकि भारत के किदांबी श्रीकांत मेंस सिंगल में चीन के ली शी चिंग की चुनौती को नहीं तोड़ पाए थे और उन्हें एक घंटा 9 मिनट चले मुकाबले में दुनिया के लिए 10वें नंबर के खिलाड़ी से 14-21, 21-14 और 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।
जबकि ताजा मुकाबले में एशियाई चैम्पियन सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने विश्व नंबर एक को हराया है। अब भारतीय स्टार जोड़ी इंडोनेशिया ओपन 2023 के अंतिम-4 में प्रवेश करेगी।
भारतीय जोड़ी ने जकार्ता के राउंड ऑफ 16 में अपने फ्रेंच प्रतिद्वंदी क्रिसटो और टोमा जूनियर पोपोव को मात देकर पहुंच थे अब पुरुषों के सेमीफाइनल में शनिवार को प्रणय एचएस का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होगा।
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 1000 इवेंट के फाइनल मैच में भी यह उनकी पहली उपस्थिति है। इंडोनेशिया ओपन 13 जून से शुरू हुआ था और रविवार को समाप्त होगा।