For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Senior Badminton National Championships: एचएस प्रणॉय ने किदांबी श्रीकांत को हराकर जीता खिताब

एचएस प्रणॉय ने बुधवार को 82वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में वर्ल्ड नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को हराकर मैन्स सिंगल का खिताब अपने नाम कर लिया है।

नई दिल्ली। एचएस प्रणॉय ने बुधवार को 82वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में वर्ल्ड नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को हराकर मैन्स सिंगल का खिताब अपने नाम कर लिया है। बता दें कि प्रणॉय ने श्रीकांत को 21-15, 16-21, 21-7 से हराकर खिताब जीता है। बता दें कि इससे पहले प्रणॉय ने शुभंकर डे को 21-14 21-17 से हराकर जबकि श्रीकांत ने लक्ष्य सेन को 21-16 21-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

बता दें कि श्रीकांत हाल ही में डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन खिताब सहित इस सीजन में चार सुपर सीरीज खिताब हासिल करने के बाद यहां पहुंचे थे लेकिन वो हमवतन प्रणॉय के खिलाफ पस्त हो गए।

गौरतलब है कि इन दोनों खिलाड़ी की इससे पहले फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में भी भिड़ंत हुई थी लेकिन वो मुकाबला श्रीकांत ने 14-21, 21-19, 21-18 से जीत लिया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+