Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत को 99 रन की लीड

सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 57 रन बनाए हैं.

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच नागपुर में चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 99 रनों की बढ़त ले ली है.

न्यूज़ीलैंड की पहली पारी के 193 रनों के जवाब में भारत ने दूसरे दिन दो विकेट खोकर 292 रन बना लिए.

स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

मैच के दूसरे दिन न्यूज़ीलैंड ने सात विकेट पर 148 रन से आगे खेलना शुरु किया लेकिन उसके विकेट जल्दी जल्दी गिरे और 193 रन पर पूरी टीम आउट हो गई.

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट की साझेदारी में 113 रन बने. गौतम गंभीर ने आउट होने से पहले 78 रन बनाए जबकि वीरेंदर सहवाग ने 74 रनों का स्कोर बनाया.

गंभीर को सोथबी की गेंद पर टेलर ने कैच किया जबकि सहवाग को वेटोरी ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया.

इस समय भारत की तरफ से राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर विकेट पर हैं.

राहुल द्रविड़ ने अभी तक 69 रन बनाए हैं जबकि सचिन तेंदुलकर ने 57 रन बनाए हैं.

दोनों देशों के बीच अब तक दो टेस्ट हो चुके हैं लेकिन दोनों ही मैच ड्रा रहे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:50 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+