For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बोले शाहरूख..मैं फिल्मों में सायना नेहवाल बनना चाहता हूं

मुंबई। अक्सर लोग दौलत-शौहरत की बुलंदी पर बैठे हुए सुपरस्टार शाहरूख खान के कसीदे पढ़ते हैं और कहते हैं कि उनकी दिली इच्छा है कि वो किंग खान जैसे बन जायें लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि शाहरूख खान किसके जैसा बनना चाहते हैं?

सायना को रात में किया शाहरूख ने फोन और फिर...

Positive India..तो हर घर में जन्म लेगी सानिया और मैरीकॉम

आईये आपको बताते हैं हम आज..कि इन दिनों शाहरूख खान किसके जैसे बनने की कोशिश कर रहे हैं..लोगों के दिलों में किंग ऑफ रोमांस के रूप में धड़कने वाले किंग खान खुद भारत की आन-बान और शान सायना नेहवाल की तरह बनना चाहते हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर यह लिखा है कि 'मैं फिल्मों का सायना नेहवाल बनना चाहता हूं।

गौरतलब है कि हाल ही में अपनी फिल्म दिलवाले की शूटिंग के दौरान शाहरूख खान जब हैदराबाद गये थे तो सायना नेहवाल जो कि उनकी बहुत बड़ी फैन हैं, उनसे मिलने सेट पर गयी थीं और इसके बाद उन्होंने एक न्यूज पेपर से बात करते हुए बोला था कि वो बैडमिंटन की शाहरूख खान बनना चाहती हैं क्योंकि जिस तरह शाहरुख ने फिल्मों में कोई बैकग्राउंड न होते हुए सफलता हासिल की है, वो हर कोई नहीं कर सकता है, इसलिए वो भी ऐसी ही सक्सेस पाना चाहती हैं।

फिलहाल सायना के इस मासूमियत बात पर शाहरूख ने यह मजेदार ट्वीट करके खुद को शायद सायना के और करीब कर लिया है..क्यों आप क्या कहते हैं?

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+