Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सायना नेहवाल के घर पहुंची श्रद्धा कपूर ने जमकर खाया हलवा-पुड़ी, जानिए क्यों?

मुंबई। आज कल रीयल हीरो या हिरोईन पर बनने वाली बॉयोपिक का जमाना है, 'भाग मिल्खा भाग', 'अजहर', 'मैरिकॉम', 'धोनी: अनटोल्ड स्टोरी' के बाद अब नंबर आया है भारत की शटलर क्वीन 'सायना नेहवाल' का, जिनकी जीवनी पर फिल्म बना रहे हैं डायरेक्टर अमोल गुप्ते और इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं श्रद्धा कपूर।

बहुत कम समय में लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली श्रद्धा कपूर ने अभी से ही इस फिल्म के लिए दिन-रात एक कर दिया है।

सायना नेहवाल

वो बैडमिंटन के गुर सीखने के लिए खुद सायना के घर पहुंच गईं। इस बात का खुलासा खुद भारत की रीयल स्टाल सायना नेहवाल ने किया है,उन्होंने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है।

सायना के घर हलवा-पुड़ी भी खाया

वीडियो में श्रद्धा, सायना के डॉग टॉप्‍सी के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं, यही नहीं श्रद्धा ने सायना के घर पर वो हलवा-पुड़ी भी खाया, जो कि उनकी मम्मी ने बड़े प्यार से बनाया था। आप तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि सायना को कॉपी करने के लिए श्रद्धा किस हद तक मेहनत कर रही हैं।

'सायना' उनकी अभी तक की सबसे मुश्किल फिल्म

गौरतलब है कि अमोल गुप्‍ते द्वारा निर्देशित इस फिल्‍म को टी-सीरीज प्रोड्यूज करेगी। खुद श्रद्धा ने कहा कि 'सायना' उनकी अभी तक की सबसे मुश्किल फिल्म होने वाली है इसलिए मुझे शुभकामनाएं दें।

साल 2018

मालूम हो कि पहले खबर आई थी कि सायना के बॉयोपिक में दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी लेकिन बाद में श्रद्दा का नाम फाइनल हुआ। फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, ये फिल्म साल 2018 में रिलीज होगी।

सायना देश की आन-बान और शान

फिल्म के बारे में बात करते हुए श्रद्धा ने बॉम्बे टाइम्स से कहा था कि मैं अपने आप को काफी लकी मानती हूं कि मुझे इस रोल के लिए चुना गया है।सायना केवल दुनिया की नंबर वन बैडमिंटन प्लेयर नहीं, बल्कि एक यूथ आइकन भी हैं। वो देश का गौरव है, सच मायने में वो देश की रीयल हिरोईन हैं। मैं बहुत खुश हूं और जल्दी से इस फिल्म की शूटिंग के शुरू होने का इंतजार कर रही।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+