पाकिस्तानी टीम के डिफेंडर जीशान अशरफ ने कहा, "हमारे पास विश्व कप क्वालीफाईंग टूर्नामेंट जीतने के अलावा और कोई चारा नहीं है। हमें विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल करनी है, लिहाजा हम क्वालीफाईंग मुकाबलों में करो-या-मरो की नीति अपनाएंगे।"
पाकिस्तान ने विश्व कप क्वालीफाईंग की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। इसके लिए लाहौर में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कई जूनियर खिलाड़ी भी शामिल हुए।
बार्सिलोना में 1971 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने के साथ पाकिस्तान इसमें कभी भी नदारद नहीं रहा है। पाकिस्तान ने 1971 में पहला खिताब जीता था। उसके बाद पाकिस्तानी टीम ने 1978, 1982 और 1994 में तीन बार और इस खिताब पर कब्जा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।