पाटिल ने बताया कि खेल रत्न के अंतर्गत अब 750,000 रुपये दिए जाएंगे जबकि अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार पाने वालों को अब पांच लाख रुपये मिलेंगे।
खेल रत्न के अंतर्गत पहले पांच लाख रुपये दिए जाते थे जबकि शेष तीन पुरस्कार पाने वालों को तीन लाख रुपये मिला करते थे।
पाटिल ने यह भी कहा कि अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वालों के अलावा ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंदल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भारतीय रेल की ओर से प्रथम और द्वीतीय श्रेणी वातानुकूलित पास दिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस.