विश्व तैराकी: पहले दिन कई रिकॉर्ड बने
रोम। इटली की राजधानी रोम में चल रही तैराकी विश्व चैंपियनशिप के पहले दिन रविवार को कई विश्व कीर्तिमान बने। पहले दिन चार में से तीन स्वर्ण पदक अपने नाम करने वालों तैराकों ने विश्व रिकार्ड स्थापित किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जर्मनी के पॉल बिदेरमान ने पुरुषों और इटली की तैराक फेदेरिका पेलेग्रिनी महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। बिदेरमान ने यह दूरी तीन मिनट और 40.7 सेकंड में तय की। उन्होंने आस्ट्रेलिया के इयान थोर्प का विश्व रिकार्ड सेकेंड के सौंवे हिस्से से कम समय निकालकर तोड़ा। थोर्प ने 2002 में यह विश्व रिकार्ड बनाया था।
माइकल फेल्प्स भी प्रतियोगिता में
हॉलैंड की महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम ने दो सेकेंड के अंतर से अपना ही विश्व रिकार्ड ध्वस्त किया। दिन का चौथा स्वर्ण पदक अमेरिकी पुरुष दल ने चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा में जीता। इसमें सुपरस्टार तैराक माइकल फेल्प्स ने भी हिस्सा लिया।
दिन के पहले फाइनल में स्वीडन की युवा महिला तैराक साराह जोसट्रॉम ने 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में विश्व रिकार्ड बनाया। 15 वर्षीय साराह ने सेमीफाइनल में 56.44 सेकेंड समय के साथ इंगे डी ब्रूजिन का रिकार्ड 0.17 सेकेंड के अंतर से तोड़ा। ब्रूजिन ने यह रिकाड4 56.61 सेकेंड समय निकालकर स्थापित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications