टूर्नामेंट के 11वें संस्करण में भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। भारतीय टीम ने ग्रुप-डी के अपने पहले मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया था।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लीग स्तर में खेलने की योग्यता हासिल कर ली है। लीग स्तर के परिणाम के आधार पर ही पदकों का वितरण होगा।
भारत के लिए रोसेलिन डुंग डुंग ने 16वें, पूनम रानी ने 38वें, रितु रानी ने 51वें और रानी देवी ने 53वें, 54वें और 58वें मिनट में गोल दागे।
भारतीय टीम अपने तीसरे और अंतिम ग्रुप मैच में अमेरिका से भिड़ेगी। यह मुकाबला गुरुवार को खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।