लॉस एंजेलिस ओपन के मुख्य ड्रॉ से एक कदम दूर हैं सोम और प्रकाश (लीड-1)
152वें वरीय सोमदेव ने क्वालीफाईंग के फाइनल में स्थान पक्का करने के लिए दूसरे दौर के मुकाबले में 175वीं वरीयता प्राप्त स्लोवाकिया के लुका ग्रेगोर को 6-1, 7-6 (1) से हराया।
दूसरी ओर, 263वीं वरीयता प्राप्त प्रकाश ने जर्मनी के फ्रैंक मोसर को 6-0, 7-6 (3) को हराकर अंतिम दौर में जगह बनाई है।
शनिवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में सोमदेव ने इटली के आंद्री स्टोप्पीनी को 6-1, 6-2 से हराया था। स्टोप्पीनी 201वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
फाइनल में सोमदेव का सामना अमेरिका के एलेक्स बोगोमोलोव जूनियर से होगा जबकि प्रकाश अमेरिका के रेयान स्वीटिंग से भिड़ेंगे। अपने-अपने मैच जीतकर दोनों खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में सफल रहेंगे।
विश्व के 20वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जर्मनी के टॉमी हास को मुख्य ड्रॉ में सर्वोच्च वरीयता मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications