अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के लिए पेनेता ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित किया।
पेनेता विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा को हराकर फाइनल में पहुंची थीं। दूसरी ओर, स्टोसुर ने खिताबी मुकाबले में स्थान बनाने के लिए रोमानिया की सोराना क्रिस्टिया को पराजित किया था।
विश्व की 12वीं वरीय खिलाड़ी पेनेता को पुरस्कार के तौर पर कुल 107,000 डॉलर मिले जबकि 17वीं वरीय स्टोसुर को 55,500 डॉलर से संतोष करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।