Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिनसिनाटी मास्टर्स : क्वेरे ने रॉडिक की चुनौती समाप्त की (लीड-3)

पहले दौर में बाई हासिल करने वाले रॉडिक ने बुधवार को हुए मैच के बाद सिर्फ इतना कहा, "मेरे लिए यह रात अच्छी नहीं रही।" दूसरी ओर, क्वेरे ने इसे अपनी बहुत बड़ी जीत करार दिया।

एकल वर्ग में विश्व के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे अपने-अपने मैच जीतने में कामयाब रहे। फेडरर ने दूसरे दौर के मुकाबले में अर्जेटीना के जोस अकासुसो को 6-3, 7-5 से पराजित किया।

जीत के बाद 15 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले फेडरर ने कहा, "मैं इस जीत से खुश हूं। इस तरह के कोर्ट पर खेलना थोड़ा मुश्किल होता है। इस तरह के तेज कोर्ट में हम ज्यादा नहीं खेलते। ऐसे में मैं इस जीत से प्रसन्न हूं।"

विश्व के दूसरे वरीय खिलाड़ी मरे ने दूसरे दौर में स्पेन के निकोलस एल्माग्रो को 7-6 (7-3), 6-2 से पराजित कर दिया। जीत के बाद मौजूदा चैंपियन मरे ने कहा, "एल्माग्रो ने बहुत अच्छी सर्विस की। बारिश के बाद जब मैच रुका तो मैंने अपने खेल में थोड़ा बदलाव करने की सोची और वह कामयाब रहा।"

उधर, नोवाक जोकोविक ने क्रोएशिया के टेनिस स्टार इवान जुबिकिच को 7-5 (7-6), 6-4 से पराजित किया। जोकोविक पिछले वर्ष इस टूर्नामेंट के फाइनल में मरे के हाथों पराजित हो गए थे।

युगल वर्ग की बात करें तो, पिछले सप्ताह रोजर्स कप का युगल खिलाब जीतने वाले भारत के महेश भूपति और बहामास के मार्क नोल्स की जोड़ी कठिन जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गई है।

भूपति-नोल्स की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने बुधवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और फर्नादो वर्दास्को को 5-7, 6-4, 12-10 से पराजित किया।

अगले दौर में भूपति-नोल्स की भिड़ंत फ्रांस के माइकल लोर्दा और जो विलफ्रेड त्सोंग की जोड़ी से होगी। लोर्दा और त्सोंग ने पहले दौर में ब्राजील के ब्रूनो सोएरेस और जिंबाब्वे के केविन उलिएट की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-0, 6-3 से हराया।

भूपति और नोल्स इससे पहले सिनसिनाटी मास्टर्स का खिताब जीत चुके हैं। भूपति ने जहां 2001 में लिएंडर पेस के साथ यहां खिताब जीता था जबकि नोल्स ने कनाडा के डेनिएल नेस्टर के साथ 1996, 1998 और 2004 में यहां खिताबी जीत हासिल की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+