Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के नाम जुड़ी एक और कामयाबी

दुबई। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर पूरे देश और दुनिया को अपने शानदार खेल का मुरीद कर लेने वाली पीवी सिंधु की प्रतिभा का लोहा विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्लयूएफ) ने भी माना है।

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने पीवी सिंधु को साल की सबसे बेहतरीन शटलर का खिताब दिया है। रियो ओलंपिक में सिंधु को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली स्पेन की कारोलिना मारीन को गोल्डन शटल (महिला एकल) का पुरस्कार दिया गया है।

मलेशिया के ली टोंग वेई को पुरुषों में सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुना गया। महिला युगल में जापान की मिसाकी मातसुटोमो और अयाका ताकाहाशी व मिश्रित युगल में इंडोनेशिया के टोनतोवी अहमद और लिलियाना नाटसिर को गोल्डन शटल के पुरस्कार से नवाजा गया।

विजेताओं को बीडब्ल्यूएफ के उपाध्यक्ष गुस्तावो सालजर डेलगाडो और संयुक्त अरब अमीरात टेबल टेनिस और बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दाऊद अल हाजरी ने पुरस्कार दिए।

मुझे नहीं थी पुरस्कार की उम्मीद: सिंधु

पुरस्कार मिलने के बाद सिंधु ने कहा 'मैं इस ईनाम की उम्मीद नहीं कर रही थी, मैं बहुत खुश और रोमांचित हूं। दुबई में खूब मजा आ रहा है।'

सिंधु ने कहा कि 'पहली बार मैं दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स में हूं। मेरा ड्रॉ काफी मुश्किल है। मैं यहां मारीन और सुन यू के साथ हूं।

सिंधु ने इस साल दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। रियो ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक जीता और चाइना ओपन भी अपने नाम किया। सायना के बाद चाइना ओपन जीतने वाली वो दूसरी भारतीय हैं।

21 साल की पीवी सिंधु इस समय बैडमिंटन की दुनिया का एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। हैदराबाद की सिंधु से भारतीय बैडमिंटन प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+