एशियाई मोटरसाइकिल यूनियन (यूएएम) के उपाध्यक्ष बी. गुनार्दी ने गुरुवार को इस ट्रैक का मुआयना करने के बाद इस पर रेस कराने की अनुमति दे दी। गुनार्दी ने हालांकि आयोजकों को सुरक्षा संबंधी कुछ बदलाव करने को कहा है।
पेट्रोनास एशियन रोड रेसिंग चैंपियनशिप के अंतर्गत सितंबर में इस ट्रैक पर 600 सीसी सुपरस्पोर्ट और अंडरबोन 115 सुपरबाइक के साथ एशिया तथा भारत के दिग्गज मोटरसाइकिल चालकों को अपना करतब दिखाते देखा जा सकेगा।
इंडो-एशिनय न्यूज सर्विस।