लॉर्ड्स टेस्ट में खेलेंगे फ्लिंटॉफ
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' से मिली जानकारी के मुताबिक कार्डिफ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान फ्लिंटॉफ का घुटना बुरी तरह मुड़ गया था। उनके एमआरआई स्कैन से पता चला है कि वह खेलने की स्थिति में हैं लेकिन किसी अन्य चोट से बचने के लिए उन्हें सावधान रहना होगा।
फ्लिंटॉफ के घुटने में अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान चोट लगी थी। वह प्रतियोगिता के बीच में ही स्वदेश लौट आए थे। वापसी के तुरंत बाद ही उन्होंने घुटने का पेचीदा ऑपरेशन कराया था और फिर 11 जून से अभ्यास के लिए लौटे थे।
फ्लिंटॉफ के खेलने की घोषणा के साथ 2005 एशेज श्रृंखला के हीरो रहे तेज गेंदबाज स्टीव हर्मिसन को एक बार फिर मैदान के बाहर बैठना होगा। हर्मिसन को फ्लिंटॉफ के स्थानापन्न के तौर पर टीम में शामिल किया गया था।
पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमों 0-0 की बराबरी पर हैं। कार्डिफ में खेला गया पहला टेस्ट मैच बेनतीजा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications