समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नडाल लगभग दो महीने से प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच 31 मई को खेला था।
पेरिस में खेले गए साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के सेमीफाइलन में रोबिन सोल्डरलिंग के हाथों मिली हार के बाद से नडाल ने एक भी मैच नहीं खेला है।
टोनी ने कहा, "अच्छी खबर यह है कि नडाल मांट्रियल में खेलेंगे। वह घुटने की चोट से उबरने के बाद अभ्यास कर रहे हैं लेकिन वह जरूरत से ज्यादा जोर नहीं दे रहे हैं। यह देखना जरूरी हो गया है कि वह अपने पहले मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।