Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नागपुर टेस्ट : गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन (राउंडअप)

सिडनी, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला के तीसरे और निर्णायक मैच का पहला दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। शुक्रवार की रात बारिश के कारण देरी से शुरू हुए इस मैच में कीवी बल्लेबाज रन के लिए तरसते नजर आए। मेहमान टीम ने पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए हैं।

दिन का खेल खत्म होने तक ब्रैंडन मैक्कलम 34 और टिम साउदी 7 रन बनाकर लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से जेसी राइडर ने सर्वाधिक 59 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से सातवें विकेट के लिए राइडर और मैक्कलम ने 42 रनों की साझेदारी की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली कीवी टीम की शुरुआत खराब रही और 53 रन के कुल स्कोर पर उसके शीर्ष पांच बल्लेबाज पेवेलियन लौट चुके थे।

इशांत शर्मा ने रॉस टेलर को 20 जबकि कप्तान डेनियल विटोरी को तीन रन के योग पर आउट किया। केन विलियम्सन को प्रज्ञान ओझा ने बिना कोई रन बनाए सहवाग के हाथों जबकि ग्रैथ होपकिंस को 7 रन के स्कोर पर रैना के हाथों कैच करवाया।

सलामी बल्लेबाज टिम मैशिंटोश चार और मार्टिन गुप्टिल छह रन बनाकर शांताकुमारन श्रीसंत के शिकार बने।

भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने जेसी राइडर को 59 रनों के स्कोर पर रैना के हाथों कैच करवाया। राइडर ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 113 गेंदों का सामना किया जिसमें पांच चौके शामिल थे।

भारत की ओर से श्रीसंत, इशांत और ओझा ने दो-दो विकेट झटके जबकि हरभजन सिंह के खाते में एक विकेट गया।

नागपुर में बीते कुछ दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है। इस वजह से विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान गीला होने के कारण मैच भोजनकाल के बाद शुरू हुआ।

इस मैच में भारत की ओर से चोटिल जहीर खान की जगह इशांत शर्मा को टीम में शामिल किया गया है जबकि न्यूजीलैंड की टीम में गेंदबाज एंडी मैके को शामिल किया गया है जो अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दोनों टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमों की नजरें जीत दर्ज करने पर टिकी हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, November 20, 2010, 21:00 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+