एशियाई जूनियर बैडमिंटन : 4 भारतीय प्री-क्वार्टर फाइनल में
बी. सुमित और एच.एस. प्रणय ने जहां बालक वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई वहीं राणे सैली और एन. सिक्की रेड्डी ने लड़कियों के एकल वर्ग के अंतिम-16 में जगह बनाई।
सुमित ने वियतनाम के हुन विन को दूसरे दौर में 21-15, 21-15 से हराया और फिर तीसरे दौर में हांगकांग के नग का लांग को भी 21-19, 21-16 से हराने में सफल रहे। अगले दौर में उनका सामना थाईलैंड के पिसित पूडचालात से होगा।
प्रणय ने लाओस से ओ. पोंगथानोम को दूसरे दौर में 21-10, 21-13 से और फिर तीसरे दौर में दक्षिण कोरिया के ली सांग मिन को 21-15, 22-20 से हराया। अगले दौर में उनकी भिड़ंत मलेशिया के जेड. जुल्फादली से होगी।
लड़कियों के वर्ग में सैली ने वियतनाम की थी माई अन को दूसरे दौर में 21-14, 21-13 से हराया। रेड्डी ने कोरिया की सेयुंग चान को दूसरे दौर में 12-21, 21-13, 21-18 से हराया। अगले दौर में उनका सामना इंडोनेशिया की रोविता एना से होगा। पी.सी. तुलसी को हार का सामना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications