फुटबाल के विकास को लेकर फीफा अध्यक्ष से मिलेंगे गिल
इस बातचीत के दौरान अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव अल्बटरे कोलाको भी खेल मंत्री के साथ रहेंगे।
कोलाको ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "खेल मंत्री ने इस बातचीत की पहल की है। आशा है कि इस बातचीत का कुछ रचनात्मक परिणाम निकलेगा।"
हाल ही में भारतीय फुटबाल टीम के कोच बॉब हॉटन ने यह कहते हुए गिल की आलोचना की थी कि खेल मंत्री होने के नाते वह भारतीय फुटबाल के विकास के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं।
इसी के मद्देनजर गिल ने ब्लेटर से बातचीत का फैसला किया है। यह पहला मौका है जब भारत का कोई खेल मंत्री फीफा अध्यक्ष से मुलाकात करेगा।
खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि बैठक के दौरान गिल ब्लेटर को इस बात के लिए राजी करने का प्रयास करेंगे कि भारत को फीफा के किसी बड़े आयोजन की मेजबानी दी जाए। इससे देश में फुटबाल के लिए जरूरी संसाधनों और मूलभूत सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications