आपातकालीन ऑपरेशन के बाद मासा की हालत स्थिर (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दुर्घटना में मासा के सिर की हड्डी को नुकसान पहुंचा था। ब्राउन जीपी टीम के चालक रुबिन्स बारिकेलो की दुर्घटनाग्रस्त कार का एक टुकड़ा मासा के हेलमेट से टकरा गया था, जिस कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
मासा ने खुद को बचाने के लिए ब्रेक का उपयोग किया था लेकिन उनकी कार जबरदस्त रफ्तार में टायर से बनी दीवार से टकरा गई थी।
मासा का प्राथमिक उपचार हंगेरियन ट्रैक के मेडिकल सेंटर में किया गया और फिर गहन उपचार के लिए उन्हें बुडापेस्ट के एईके सैन्य अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।
अस्पताल ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा, "ऑपरेशन के बाद मासा को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हम उनकी हालत से खुश हैं।"
फेरारी टीम ने अपने बयान में कहा है कि मासा की हालत को लेकर वह संतुष्ट है लेकिन वह चाहता है कि स्थिति को स्पष्ट करने के लिए उनके और स्कैन किए जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications