हार मेरे आत्मविश्वास को कम नहीं कर सकतीःपीवी सिंधु
नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट में आयोजित 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में साइना नेहवाल से मिली शिकस्त के बाद पीवी सिंधु ने कहा कि उनके आत्मविश्वास नें कोई कमी नहीं आई है और वे अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार हैं। उन्होंने एक खुला पत्र लिखकर यह बात साझा की है।
उन्होंने लिखा कि एक मुकाबले में पराजय मिली है लेकिन अभी लंबा सफर तय करना है, मैं अगले मुकाबले के लिए तैयार हूं।यह एक खिलाड़ी की यात्रा है,हर मैच एक नई सीख देता है और हम उससे बहुत कुछ सीख कर आगे बढ़ जाते हैं।
सिंधु ने आगे लिखा कि कोई भी हार मेरे आत्मविश्वास को कम नहीं कर सकती है,मैं खुद से हमेशा एक बात कहती हूं कि जब तक आप खुद नहीं रुकते आपको कोई नहीं रोक सकता।
सिंधु ने हाल ही में रियो ओलंपिक में भी रजत जीतकर देश का नाम ऊंचा किया था,उन्होंने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि कॉमनवेल्थ के पोडियम पर खड़े होकर मेडल प्राप्त करना।
सिंधु का मानना है कि जीत आपकी आदत बन जाती है अगर आप उसके लिए पसीना बहाते हैं,इसिलए उन्होंने देशवासियों से गुजारिश की और कहा कि वो उनपर विश्वास बनाए रखें ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
