61 साल के एरिक्सन ने नॉट्स क्लब के साथ पांच साल का करार किया है। इसके बदले नॉट्स क्लब उन्हें सालाना 20 लाख पाउंड देगा। क्लब उन्हें अन्य सहूलियतें देने के अलावा अंशधारक भी बनाएगा।
एरिक्सन को इस साल अप्रेल में मेक्सिको की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के प्रबंधक पद से हटा दिया गया था। एरिक्सन ने कहा है कि वह धन के पीछे नहीं भाग रहे हैं और नॉट्स क्लब के साथ जुड़ने का उनका एकमात्र उद्देश्य फुटबाल के विकास के लिए काम करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।