For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रीमियर बैडमिंटन लीग के पहले मैच में साइना से भिड़ेंगी सिंधु

गुवाहाटी।आज से कर्मबीर नबीन चंद्र बोरडोली एसी इंडोर स्टेडियम में प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) का तीसरा संस्करण शुरू हो रहा है। पीबीएल के पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन पीवी सिंधु की टीम चेन्नई स्मैशर्स का मुकाबला साइना नेहवाल की अवध वारियर्स से होगा।

ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। बता दें कि मौजूदा वर्ल्ड नंबर तीन सिंधु का साइना के खिलाफ रिकॉर्ड 2-1 रहा है। पिछले महीने साइना और सिंधू का सामना नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में हुआ था, जिसमें साइना जीती थी।

इसे भी पढ़ेंः- प्रीमियर बैडमिंटन लीग 2017-18: ये रहा पूरा शेड्यूल, 23 से भिड़ेंगे दुनियाभर के दिग्गज

23 दिन तक चलने वाली लीग में सारे मुकाबले रात में होंगे, जिससे खिलाड़ियों को अगले मैच के लिए तैयार होने में समय मिल सके। फाइनल मुकाबला 14 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा।

मैच की पूर्व संध्या पर चेन्नई स्मैशर्स की कप्तान पीवी सिंधु ने कहा- 'अगले 23 दिनों तक टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होनी है और मेरा ध्यान फिलहाल उसी पर है। हम अवध वॉरियर्स के साथ होने वाले अपने पहले मैच को लेकर काफी उत्सुक हैं। ये केवल मेरा और साइना का ही मुकाबला नहीं बल्कि उस टीम के खिलाफ है जो काफी मजबूत है। हर टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। यह प्रतियोगिता शानदार होने वाली है।'

इस लीग में विश्व नंबर एक पुरुष खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन (बेंगलुरु ब्लास्टर्स) और विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी ताई जु यिंग (अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स) भी इस लीग का हिस्सा होंगी। साथ ही लीग में वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 के 8 मेडलिस्ट खिलाड़ी, 9 ओलंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ी भी हैं।

इस साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम करने वाली साइना ने कहा, 'हमने अभी तक सभी संस्करणों के नॉकआउट दौर में जगह बनाई है। इसलिए हमारे लिए ट्रॉफी न जीत पाना दुर्भाग्य की बात नहीं है। हम अपने मौके भुनाने को लेकर तैयार हैं और ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ करेंगे।'

प्रीमियर बैडमिंटन लीग की शुरुआत गुवाहाटी लेग से हो रही है, जहाँ 4 मुकाबले खेले जाएंगे। उसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा लेग देश की राजधानी दिल्ली में खेला जाएगा, यहाँ 5 मुकाबलों में सभी टीम आमने सामने होंगी। टूर्नामेंट का तीसरा लेग लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। इस लेग में 4 मैच खेले जाएंगे।

लखनऊ के बाद लीग का चौथा लेग चेन्नई में खेला जाएगा और पीबीएल का आखिरी लेग हैदराबाद में आयोजित होगा, जहाँ लीग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले का भी आयोजन किया जाएगा।

Story first published: Saturday, December 23, 2017, 9:03 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+