इंग्लैंड ने बेल के रूप में पांचवां विकेट गंवाया (लीड-2)
मेजबान टीम ने भोजनकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को 26 रन बनाकर नाबाद लौटने वाले बेल 114 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाकर मिशेल जानसन की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।
मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाने वाली मेजबान टीम ने भोजनकाल तक कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस और पॉल कोलिंगवुड के विकेट गंवा दिए थे।
दूसरे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक और रवि बोपारा के विकेट गंवाए थे। कुक खाता भी नहीं खोल सके थे जबकि बोपारा ने 23 रन बनाए थे। बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल संभव नहीं हो सका था।
चौथे दिन सबसे पहले कप्तान स्ट्रॉस का विकेट गिरा। वह दूसरे दिन के अपने स्कोर में पांच रन जोड़ने के बाद बेन हिफेनहॉस की गेंद पर आउट हुए। इंग्लैंड का यह विकेट 141 रन के कुल योग पर गिरा। स्ट्रॉस ने 134 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके जड़े।
कुल योग में अभी 18 रन ही जुड़े थे कि कोलिंगवुड भी चलते बने। कोलिंगवुड सिर्फ 13 रन बना सके। उनका विकेट भी हिफेनहॉस के खाते में गया।
खबर लिखे जाने तक विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रायर एक रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने खाता नहीं खोला था।
इससे पहले, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (80/5) और स्पिनर ग्राम अनियंस (58/4) की शानदार गेंदबाजी के आगे बेबस दिख रहे आस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाज अपनी पहली पारी में 263 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।
पांच मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 0-1 से पिछड़ रही है। कार्डिफ में खेला गया पहला मैच बराबरी पर छूटा था जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 115 रनों से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications