Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राहुल गांधी ने नहीं पहचाना रुद्र प्रताप को

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से मिलने पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह आज उस समय थोड़ा झेंप गए जब राहुल बिना उनकी तरफ ध्यान दिए आगे बढ़े गए। बाद में राहुल ने भले ही उनसे मुलाकात की लेकिन इस दौरान चर्चा फैल गई कि शायद रुद्र को बुरा लग गया।

तिलोई क्षेत्र के पाकर गांव में राहुल गांधी को राजीव गांधी विद्यापीठ, महाविद्यालय का शिलान्यास करने जाना था। कार्यक्रम स्थल रायबरेली से मात्र 20 किलोमीटर दूर था। राहुल से मिलने की आस में रूद्र प्रताप वहां पहले ही पहुंच गए और मंच के नीचे एक किनारे खड़े होकर राहुल का इंतजार करने लगे।

रुद्र ने की पूजा-अर्चना

राहुल जब आए तो वह बिना रूद्र की तरफ ध्यान दिये मंच की तरफ बढ़ गए। राहुल के इस व्यवहार से रूद्र झेंप गए। जब राहुल से किसी ने बताया कि रूद्र उससे मिलने आए हैं तो वह वापस आए और उन्होंने रूद्र प्रताप से हाथ मिलाया और बातचीत की।

मीडियाकर्मी जब तक रुद्र से बातचीत करने के लिए उनके निकट पहुंचते तब तक वह गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए। इससे पहले रूद्र प्रताप सिंह ने श्रीलंका दौरे और आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी में बेहतर प्रदशर्न के लिए रायबरेली के भवानी मंदिर में जाकर मत्था टेका और पूजा अर्चना की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+