गुपटिल भारत के साथ जारी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में शामिल हैं लेकिन उन्हें तथा स्टॉयरिश को बांग्लादेश के साथ खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम से बाहर रखा गया था। कीवी टीम वह श्रृंखला 0-4 से हार गई थी।
इसके अलावा दाएं हाथ के बल्लेबाज जेमी हो दो वर्ष के अंतराल के बाद एकदिवसीय टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत 28 नवम्बर से होनी है। फिलहाल दोनों टीमें तीसरे टेस्ट मैच के लिए नागपुर पहुंच चुकी हैं।
श्रृंखला का पहला मैच 28 नवम्बर को गुवाहाटी में खेला जाना है जबकि दूसरा मुकाबला एक दिसम्बर को जयपुर में होगा। तीसरा मुकाबला चार दिसम्बर को वडोदरा में खेला जाना है जबकि चौथा तथा पांचवां मुकाबला क्रमश: सात दिसम्बर को बेंगलुरू तथा 10 दिसम्बर को चेन्नई में खेला जाएगा।
कीवी टीम इस प्रकार है : डेनियल विटोरी (कप्तान), ग्रांट इलियट, मार्टिन गुपटिल, गारेथ हॉपकिन्स, जेमी होव, ब्रेंडन मैक्लम, नेथन मैक्लम, एंडी मेके, केइल मिल्स, जेसी राइडर, टिम साउदी, स्कॉट स्टायरिश, रॉस टेलर, डरेल टफी और केन विलियमसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।