स्कॉटलैंड की खिलाड़ी इमोगेन बैंकियर ने इस योजना की कड़ी निंदा की थी. भारत की भी कुछ बैडमिंटन खिलाड़ियों ने स्कर्ट पहनने के नियम पर नाराज़गी जताई थी. इमोगेन ने कहा था कि अगर लोग स्कर्ट में ही लड़कियों को देखना चाहते हैं तो वो बैडमिंटन के मैदान पर नहीं बल्कि कहीं और जाएंगे.
;ये नियम अब लागू होने से पहले ही रद्द हो गया है. बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान जारी कर कहा, '' हम विभिन्न बैडमिंटन समितियों की इस सिफारिश को स्वीकार करते हैं कि महिलाओं के कपड़ों के बारे में नियमों पर और अध्ययन किया जाए और तब तक स्कर्ट पहनने संबंधी नए नियम को लागू न किया जाए.""
;पूर्व विश्व चैंपियन नोरा पेरी बीडब्ल्यूएफ में महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं. उनका कहना था कि काउंसिल चाहती है कि खेल को और अच्छे ढंग से पेश किया जाए और इस बारे में पुरुषों और महिलाओं की राय ली जाएगी और आगे इस पर बात होगी. इन संस्थाओं में खिलाड़ियों का पक्ष रखने वाले एथलीट्स कमीशन ने भी स्कर्ट संबंधी नियम पर आपत्ति जताई थी. ये नियम 1 जून से लागू होने वाला था.