सायना पहले से भी कई कंपनियों के विज्ञापन कर रही थीं और उन्हें हर विज्ञापन के लिए 50-50 लाख रूपए मिले थे लेकिन अब टेलिकॉम कंपनी एयरटेल दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी द्वारा करार किए जाने वाली उन कॉर्पोरेट कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है जिससे सायना की एंडोर्समेंट वैल्यू करीब एक करोड़ रूपए प्रति करार तक पहुंच जाएगी।
डेक्कन चार्जर्स स्पोटिंग वेंचर्स मीडिया की एच मंजुला ने कहा कि साइना काफी लोकप्रिय हो रही हैं। उनसे काफी कंपनियां जुड़ना चाहती हैं। उन्होंने एयरटेल से अनुबंध कर लिया है और खाद्य और बुनियादी ढांचों संबंधी क्षेत्रों से जुड़ी चार कपंनियों से भी उनका करार हो जाएगा। डेक्कन चार्जर्स स्पोटिंग वेंचर्स साइना के करार संबंधी चीजें संभालती है।