सायना नेहवाल का स्वदेश वापसी पर जोरदार स्वागत
इस 20 वर्षीय खिलाड़ी के चेहरे पर लंबी उड़ान के कारण थकान नहीं थी और उन्होंने मुस्करा कर प्रशंसकों का अभिवादन किया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सायना की झलक पाने के लिये प्रशंसकों की भीड़ इकट्ठा थी। वह वहीं से अपने गृह नगर हैदराबाद के लिये रवाना हो गयी।
सायना ने लंदन ओलंपिक के महिला एकल में दुनिया की नंबर दो चीनी खिलाड़ी शिन वैंग के आधे मैच से हटने के बाद कांस्य पदक जीता था। वैंग पहला गेम जीतने के बाद चोटिल हो गयी थी जिसके बाद उन्होंने हटने का फैसला किया था।
सायना इस तरह से भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी जिन्होने सिडनी ओलंपिक 2000 में कांस्य पदक जीता था, के बाद ओलंपिक में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी।
सायना के साथ ही अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा भी स्वदेश पहुंचे। कश्यप ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में हार गये थे।
एक अन्य कोच एडविन इरियावैन भी बैडमिंटन दल के साथ भारत लौटे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
