Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (हॉकी) : पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय पुरुष टीम

ग्रुप-बी के इस मुकाबले को लेकर काफी उत्सुकता है क्योंकि लगातार दो मौकों पर पटखनी खाने वाली पाकिस्तानी टीम चीन पहुंचने से पहले और यहां तक चीन पहुंचने के बाद दावा कर चुकी है कि वह इस दफे हर हाल में भारत से हिसाब चुकता करेगी।

भारत ने इस वर्ष मार्च में नई दिल्ली में खेले गए एफआईएच विश्व कप, मई में मलेशिया में खेले गए सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट और अक्टूबर में नई दिल्ली में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पाकिस्तान को लगातार चार मैचों में पटखनी दी है।

2006 के दोहा एशियाई खेलों में पांचवां स्थान हासिल करने वाली भारतीय टीम का यह तीसरा मुकाबला है। उसने अपने दूसरे मुकाबले में गुरुवार को बांग्लादेश को 9-0 से पराजित किया था जबकि पहले मुकाबले में उसने हांगकांग को 7-0 से हराया था।

एशियाई खेलों में भारत का सामना अब तक दो कमतर टीमों के साथ हुआ है। इस लिहाज से पाकिस्तान के खिलाफ उसकी तैयारियों की असल परीक्षा होगी। भारत के लिए ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह का अच्छा खेलना काफी मायने रखेगा। संदीप ने बांग्लादेश के खिलाफ चार और हांगकांग के खिलाफ दो गोल किए थे।

इसके अलावा भारत को पेनाल्टी कार्नर और रक्षापंक्ति पर ध्यान देना होगा। विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तो काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन वे मैच घरेलू दर्शकों के सामने खेले गए थे। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की कई कमियां सामने आईं थी, जिनमें रक्षापंक्ति की कमजोरी सबसे प्रमुख थी।

भारत ने नई दिल्ली में आयोजित कैम्प के माध्यम से इन कमियों को दूर करने का प्रयास किया है लेकिन इसमें कितना सुधार हुआ है, इसका पता अब तक नहीं चल सका है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस अहम मुकाबले के माध्यम से भारत को अपनी तैयारियों की थाह लेने का मौका होगा।

एशियाई खेलों के लिए भारत को जापान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। ग्रुप-ए में मौजूदा चैम्पियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, ओमान और मेजबान चीन की टीमें हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Saturday, November 20, 2010, 9:00 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+