तीसरे नंबर की खिलाड़ी सायना ने 'जर्मन दीवार' के नाम से मशहूर जूलियन शेंक को सीधे तौर पर पटखनी ने दे दी। सायना ने मात्र 35 मिनट में जूलियन की चुनौती को समाप्त कर दिया।
22 साल की सायना नेहवाल का लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है। ओलंपिंक में कांस्य पदक अपने नाम करने वाली सायना की यह साल की चौथी ट्राफी है। भारत की बेटी की इस कामयाबी से पूरा देश काफी खुश है। लोगों ने सायना नेहवाल को बधाई संदेश भेजा है और कहा है कि जियो सायना, देश को तुमपर नाज है, ऐसे ही आगे बढ़ते रहो, सफलता तुम्हारी कदम चूमेगी।
सायना ने इस साल लंदन ओलंपिक को छोड़कर स्विस ओपन और इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर जीता है इसलिए डेनमार्क उनकी साल की चौथी सफलता है।